हाथरस: गांव मेंवली में बीती शाम जेट्रोफा का बीज खाने से 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, बेहोशी में अस्पताल भर्ती
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मेंवली मे बीती शाम दिन बृहस्पतिवार शाम के 6:00 बजे गांव के ही कुछ बच्चों ने जंगल में जाकर खेलते समय जेट्रोफा का बीज का सेवन कर लिया! जिससे कुछ बच्चे बेहोश हो गए और कुछ उल्टियां करने लगे और 6 बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई ! इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सभी बच्चों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया !