हाथरस: सासनी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास समाजसेवियों व ADHR संस्था द्वारा अज्ञात मुस्लिम शख्स के शव को किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक
हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक मुस्लिम व्यक्ति बीमारी हालत में मिला था। पुलिस द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात मुस्लिम व्यक्ति के शव को पुलिस की मौजूदगी में प्रमुख समाजसेवी सुनीत आर्य व ADHR संस्था द्वारा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया है।