हाथरस: बागला कॉलेज के खेल मैदान पर एथलीट्स खिलाड़ी के साथ मारपीट करने वाले सिपाही को SP ने किया लाइन हाजिर, CO ने दी जानकारी
हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला कॉलेज खेल के मैदान पर 7 नवंबर को एथलीट खिलाड़ी के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट की गई थी। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए खिलाड़ी के साथ मारपीट करने वाले सिपाही को शुक्रवार 8 नवबंर दोपहर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने मीडिया को जानकारी दी है।