फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा- 2025 में सीएम नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा
Phulwari, Patna | Dec 24, 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था। इसे लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि विपक्ष अगर सवाल उठा रहा है तो उन्हें उठाने दीजिए जब 2025 के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा तब उन्हें पता चल जाएगा। मौके पर उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही CM के फेस होंगे।