फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा- कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया
Phulwari, Patna | Dec 24, 2024 बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे है तो वहीं दूसरी और मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कांग्रेस पर ही बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है।