फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, सीएम नीतीश कुमार की राजनीति खत्म करने में भाजपा पहले से ही लगी हुई है
Phulwari, Patna | Dec 23, 2024 पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी सीएम नीतीश कुमार की राजनीति और उनके विचारधाराओं को समाप्त करने में बहुत पहले से लगी हुई है। मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को हाउस डिसोल्व करके चुनाव में चले जाना चाहिए।