मेदिनीनगर (डालटनगंज): कौड़िया से अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त, मेदिनीनगर सदर एसडीएम और सीओ ने की कार्रवाई
मेदिनीनगर सदर एसडीएम सुलोचना मीना और सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर एसडीएम और सीओ ने बुधवार देर रात मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया से अवैध बालू लदे आठ ट्रैक्टर जब्त किये हैं। जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। इसके लिए छानबीन की जा रही है।