पत्नी प्रताड़ना के आरोपी 32 वर्षीय जामुन कोरवा पिता धनेसर कोरवा को बानालात से गिरफ्तार कर रामगढ पुलिस ने जेल भेज दिया। उसके खिलाफ उसकी पत्नी दुर्गा देवी के भाई शिवशंकर कोरवा ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। रामगढ़ थाना कांड संख्या 04/25 दिनांक 05/02/25 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिक अभियुक्त जामुन कोरवा को गिरफ्तार किया गया।