मेदिनीनगर (डालटनगंज): डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को ट्रेन में चढ़ाते समय रामगढ़ का युवक गिरा, दोनों पैर क्षतिग्रस्त
डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को ट्रेन चढ़ाकर उतर रहा युवक अनियंत्रित होकर गिर गया,जिससे उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। एमआरएमसीएच में प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरुवार सुबह 9 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। मजदूर के परिजनों ने जिला प्रशासन से इलाज के लिए उचित मुआवजा की गुहार लगाई है। युवक रामगढ़ के रामप्रवेश राम है।