तालबेहट: कबरी खिरक में जमीनी विवाद में युवक के साथ हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पुलिस जांच में जुटी
थाना पूराकलाँ क्षेत्र के ग्राम कबरी खिरक में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ परिजनों ने मारपीट कर दी। जिसमें युवक चोटिल हो गया। पीड़ित युवक के द्वारा थाना पूराकलॉं पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। वही पुलिस द्वारा युवक का मेडिकल कराते हुये उक्त मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।