तालबेहट: तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी लापता, परिजनों ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पुलिस जांच में जुटी
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी लापता हो गई। परिजनों के द्वारा सोमवार की शाम करीब 5 बजे तालबेहट कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया। वही पीड़ित परिजनों के द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के आधार पर तालबेहट कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।