तालबेहट: कंचनपुरा के समीप ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
हाइवे 44 ग्राम कंचनपुरा के समीप सोमवार की दोपहर करीब दो बजे ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहॉं डॉक्टरों के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।