तालबेहट: खॉंदी में बाइक सवार युवक आवारा जानवर से टकराकर घायल, उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खॉंदी में सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे एक बाइक सवार युवक आवारा जानवर टकराकर घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों के द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहॉं डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।