ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है, लेकिन यह सिर्फ खबर नहीं, बल्कि हर इंटरनेट यूजर के लिए एक बड़ा अलर्ट भी है।
गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और सोशल सिक्योरिटी अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, हेडफोन, अन्य डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद की है।
पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी Google पर वायरस हटाने, कंप्यूटर ठीक करने और साइबर सिक्योरिटी जैसी सेवाओं के फर्जी विज्ञापन चलाते थे। जब कोई व्यक्ति Google पर मदद के लिए नंबर खोजता था, तो उसकी कॉल इन ठगों तक पहुंच जाती थी। इसके बाद ये खुद को अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते और उनसे ठगी करते थे।
अब सबसे जरूरी बात... ऐसी ठगी का शिकार आप भी हो सकते हैं।
इसलिए हमेशा याद रखें—
✅ Google पर दिखने वाले हर नंबर पर भरोसा न करें।
✅ किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने मोबाइल या कंप्यूटर का Remote Access बिल्कुल न दें।
✅ OTP, बैंक डिटेल, पासवर्ड या कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
✅ किसी भी कंपनी या संस्था का नंबर हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें।
✅ अगर साइबर ठगी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।
एक छोटी सी लापरवाही आपकी जिंदगी भर की कमाई छीन सकती है। इसलिए खुद भी सतर्क रहें और अपने परिवार व दोस्तों को भी जागरूक करें।
वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि कोई भी साइबर ठगों का अगला शिकार न बने
🚨 साइबर ठगों से रहें सावधान!
Google पर दिखने वाला हर नंबर सही नहीं होता। एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई खत्म कर सकती है। यह वीडियो अंत तक देखें और अपने परिवार व दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं।
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 11, 2026