#Balrampur ! जामिया अरबिया अनवारुल कुरान में काजी-ए-शहर और मुफ्ती-ए-शहर का भव्य नागरिक अभिनंदन...
#बलरामपुर। जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी कॉलेज में सोमवार को एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर नवमनोनीत काजी-ए-शहर मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी और मुफ्ती-ए-शहर मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। कॉलेज परिसर पहुंचे दोनों धर्मगुरुओं को शिक्षकों व छात्रों ने साफा बांधकर, फूल-मालाओं से लाद दिया तथा बधाई पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए काजी-ए-शहर मौलाना सैय्यद अहमद रजा कादरी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की की असली बुनियाद है। छात्र पूरी लगन से ज्ञान अर्जित करें और अपने शिक्षकों का आदर करें। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक व नैतिक योगदान की सराहना की। वहीं मुफ्ती-ए-शहर मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही ने कहा कि छात्र ही समाज का भविष्य हैं, उन्हें तालीम के साथ-साथ अपने अखलाक और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण तालीम और सामाजिक मार्गदर्शन पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर हाजी अब्दुल हादी, मौलाना नूर अहमद कादरी, मौलाना शब्बीर अहमद, कारी इकरार अहमद, कारी आमिर, मौलाना जैनुल आबदीन, मुफ्ती शफीक अहमद और शाहिद महमूद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
#balrampur