बड़ौत: पट्टी चौधरान बड़ौत में करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, करीब ₹100000 का हुआ नुकसान, हादसे का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 31, 2025 पट्टी चौधरान बड़ौत में एक परिवार के आंधी में टूटे तारों को डायरेक्ट जोडा गया था। ज्यादा नीचे तार होने के कारण गरीब किसान की भैंस को करंट लगने से हादसा हो गया। जिससे शनिवार दोपहर करीब 12 भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि पीड़ित किसान आकाश पाथोलिया कुछ दिन पहले ही करीब ₹100000 की भैंस खरीद कर लाया था। हादसा होने से किसान परिवार में मातम छाया हुआ है।