सरगुजा के स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में अम्बिकापुर स्थित पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के सभी शासकीय व निजी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिसरों को पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी संस्थानों को प्रवेश द्वार व संवेदनशील जगहों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, बालक-बालिका छात्रावासों में अलग व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने और आपात स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने संपर्क नंबर भी संस्था प्रमुखों के साथ साझा किए हैं।
#SurgujaPolice #Ambikapur #StudentSafety #SafeCampus #SurgujaNews #AmbikapurNews #ChhattisgarhPolice #FatafatNews