कोंडागांव: अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, कोंडागांव जिले के माकड़ी में हुई चोरी का हुआ खुलासा, साढ़े चार लाख का माल बरामद
कोंडागांव जिले के माकड़ी में हुई चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से साढ़े चार लाख रुपये के चोरी के सामान बरामद किए गए हैं, जिसमें 2 लाख रुपये नगद, चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल शामिल है।