रायडीह: मांझा टोली चांदी बाड़ा पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी सवार दो युवकों को मालवाहक ट्रक ने कुचला, एक की मौत, एक रिम्स रेफर
Raidih, Gumla | Sep 19, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझा टोली चांदी बाड़ा पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी सवार दो युवक को एक माल वाहक ट्रक ने कुचल दिया। घटना में एक 22 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया। दोनों युवक मांझा टोली में आयोजित फुटबाल मैच देखकर घर लौट रहे थे।