रायडीह: कांसीर के समीप तस्करी कर बूचड़ खाना ले जा रहे पिकअप वाहन में लदे 11 गोवंशीय पशु जप्त किए गए, दो पशु तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Raidih, Gumla | Sep 17, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कांसीर गांव के समीप अवैध रूप से तस्करी कर गोवंश पशुओं को वाहन में से ठूंस ठूंस कर पिक अप में लादकर वध करने के उद्देश्य से बूचड़ खाना ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर रायडीह पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन सहित दो तस्करों को धर दबोचा। वही 11 गोवंशीय पशुओं को जप्त किया। जिसमें एक मृत पाया गया। दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया।