रायडीह: नवागढ़ पतरा टोली में मिलादुनब्बी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, प्रखंड क्षेत्र में निकाला गया जुलूस
Raidih, Gumla | Sep 16, 2024 रायडीह प्रखंड मुख्यालय नवागढ़ पतरा टोली में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नवागढ़ पतरा टोली प्रखंड मुख्यालय में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। इमामबाड़ा मस्जिद मोहल्ला से शुरू होकर जुलूस क्षेत्र का भ्रमण किया और वापस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां पर फातिया खानी के बाद जुलूस संपन्न हुआ। मौके पर एक से बढ़कर एक नातया कलाम पेश किया गया।