रायडीह: भारी वर्षा से रायडीह में वीर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम का चाहर दिवारी हुआ ध्वस्त, खेल प्रेमी निराश
Raidih, Gumla | Sep 18, 2024 प्रखंड मुख्यालय रायडीह स्थित वीर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्टेडियम का दक्षिणी छोर का चाहर दिवारी विगत चार दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से भर भरा कर गिर गया। बाउंड्री गिरने से किसानों के धान की कुछ फसल भी नष्ट हो गई। दीवाल से सटा हुआ दर्शक दीर्घा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाउंड्री के टूटकर गिरने से आवारा कुत्ते और पशु प्रवेश कर रहे हैं।