बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में आगामी श्री गणेश चतुर्थी व अनंत चतुर्दशी पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले के सभी थानों में शांति समिति, उत्सव आयोजकों और ग्राम-नगर रक्षा समिति की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में प्रतिमा स्थापना के रूट, पंडालों में विद्युत सुरक्षा, रात्रिकालीन वॉलंटियर्स की सूची जमा कराने और तय स्थलों पर ही विसर्जन करने के निर्देश दिए गए। बड़वानी पुलिस ने आमजनों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #GaneshUtsav #NimadNews