बाढ़: दानापुर में भीषण चोरी: चोरों ने गीतांजलि विहार अपार्टमेंट के दो फ्लैटों से 6-7 लाख की ज्वेलरी चुराई
Barh, Patna | Jul 16, 2025 दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के अभियंता नगर में स्थित गीतांजलि विहार अपार्टमेंट में बीती रात भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़ित कृष्ण कुमार सिंह ने बुधवार 3 बजे बताया कि गोदरेज में रखे करीब 7 लाख के जेवर की चोरी की गई है। सारा सामान बिखरा टूटा फूटा पड़ा था। इस बाबत थाने में आवेदन पीड़ित के द्वारा दी गई है।सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है।