बाढ़: उमानाथ में गंगा नदी में स्नान करते समय 18 वर्षीय युवक डूबा
Barh, Patna | Jul 15, 2025 मंगलवार की सुबह उमानाथ घाट पर लगभग साढ़े 7 बजे गंगा स्नान करने आए लगभग 18 वर्षीय युवक बॉबी कुमार डूब गया। युवक बाढ़ के कजमुनिचक स्थित अपने नानीघर में रहकर टेंपो चलाने का कार्य करता था, जो 6 साथियों के साथ उमानाथ सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आया। नहाने के क्रम में वह बैरीकेडिंग से बाहर हो गया और बहती धारा में डूब गया। प्रशासन खोज बिन में जुट गई है।