बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में फायरिंग, पुलिस ने दो मोटरसाइकिल ज़ब्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Jul 16, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के मिल्कीचक गांव में मंगलवार की रात असामाजिक तत्वों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में एएसपी बाढ़ 1 राकेश कुमार ने बुधवार को 3 बजे बताया कि मंगलवार की रात मिल्कीचक गांव में कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मौके से बाढ़ पुलिस ने दो बाइक जब्त की जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।