मंझनपुर: विश्व हिन्दू परिषद ने फूंका आतंकवाद का पुतला, मंझनपुर चौराहे पर जुलूस निकालकर जताया विरोध
जम्मू कश्मीर मे बस यात्री पर आतंकी हमले के विरोध मे विहिप कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। आतंकी हमले मे 10 यात्रियो के मौत से नेता व कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित है। जुलूस निकाल मंझनपुर चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विहिप नेता के मुताबिक, भारत सरकार को आतंकवाद पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कार्यवाही करना चाहिए। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया है।