मंझनपुर: नारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली महिला की लाश, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव में उषा देवी पत्नी दिनेश कुमार सोनकर की लाश आज सुबह 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली है। पति ने जंगला से देखकर शोर मचाया तभी ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।