मंझनपुर: दरियापुर चौराहे पर विहिप कार्यकर्ता के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग, चार पहिया वाहन व अन्य कीमती सामान जलकर हुआ राख
करारी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर चौराहा के रहने वाले राम अभिलाष मौर्य विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हैं। बताया जा रहा है कि उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगी देख मौके से लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने बताया कि कार समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।