मंझनपुर: इनकाउंटर मामले मे आरोपी की मान्यता प्राप्त पत्रकार माँ ने मंझनपुर मे बताया कि दिन पहले घर से लेजाकर एसओजी ने मार दी गोली
बुधवार को मंझनपुर में पुलिस द्वारा एक लूट के मामले का खुलासा किया गया है।मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली मारी गई थी जिसे देखने के लिए मंझनपुर अस्पताल पहुँची आरोपी की मान्यता प्राप्त पत्रकार मां ने बताया कि मंगलवार को उनके घर पहुंची एसओजी ने महिलाओं से बदसुलूकी की है।उनके बेटे को अपने साथ ले गई।वह कल से भटक रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।