मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडीकेर्ट्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
जिलाधिकारी द्वारा मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडीकेर्ट्स की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन मॉनीटरिंग करते हुए सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित अपने विभागीय योजनाओं/इंडीकेटर्स में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।