देवेंद्रनगर: नगर परिषद और वन विभाग ने खूंखार लाल मुंह वाला बंदर पकड़ा, बक्सवाहा के जंगल में सुरक्षित छोड़ा
देवेंद्रनगर में पिछले दो माह से आतंक का पर्याय बने लाल मुंह वाले बंदर को नगर परिषद एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। यह बंदर अब तक सैकड़ों लोगों को काटकर घायल कर चुका था, जिससे नगरवासियों में भय का माहौल बना हुआ था। बंदर को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद, वन विभाग, तहसीलदार एवं डीएफओ पन्ना को ज्ञापन सौंपे गए थे।