खड़गपुर: भदौरा गांव के 450 बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रखंड प्रमुख ने बांटे खाद्य सामग्री
गंगा के बढ़ते जलस्तर के बाद हवेली खड़गपुर के बहिरा पंचायत में भदौरा गांव के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच सुख राशन पूरी सब्जी का मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सीमा देवी के द्वारा वितरण किया गया। प्रशासन की ओर से उन लोगों को सुखा राशन के अलावा खाने-पीने की अन्य कोई सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गई।