गुना नगर: टोरिया के व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के स्टाफ पर लगाए बच्चो से झाड़ू लगवाने और शुल्क मांगने के आरोप, डीएम से की शिकायत
गुना जनपद पंचायत के ग्राम टोरिया निवासी फरियादी सत्येंद्र सिंह रघुवंशी ने 5 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर से शिकायत कर गांव के सरकारी स्कूल के स्टाफ पर आरोप लगाए है। फरियादी ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन में बताया, स्कूल के स्टाफ द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवा कर सफाई कराई जाती है। एडमिशन के रुपए मांग रहे है। फरियादी ने कार्यवाही की मांग की है।