गुना नगर: सर्किट हाउस में जनसंपर्क के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर को लगाई फटकार ,व्यवस्थाओं को लेकर हुए नाराज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद गुना लोकसभा क्षेत्र में जनता से मुलाकात की। सर्किट हाउस में पहुंचे सिंधिया छोटे टेंट को देखकर नाराज हो गए और कलेक्टर सतेंद्र सिंह को बुलाया। कलेक्टर के आने पर, सिंधिया ने व्यवस्थाओं की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि पंडाल बड़ा होना चाहिए और कुर्सियों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।