गुना नगर: गुना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्किट हाउस में आम जन से मुलाकात कर सुनी समस्याएं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 जुलाई को गुना जिले के दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस गुना में 5 जुलाई शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आमजन से मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना एवं समस्याएं भी सुनी। सिंधिया को अपनी समस्या बताने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिकायती आवेदन दिए। अधिकारियों को सिंधिया ने समस्याओं का निराकरण करने निर्देश दिए।