गुना नगर: नगर पालिका गुना में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने की प्रेस वार्ता
गुना नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। दोनों ने नगर पालिका में 4 जुलाई को की प्रेस वार्ता में कहा, परिवार में मनमुटाव होते रहते हैं। गलतफहमी के कारण यह सब हुआ। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी द्वारा बीते कुछ महीनो से अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए शिकायत कर रहे थे।