गुना नगर: कुसमोदा की लाडली बहनों ने बिजली पानी सड़क की केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मांग, कहा, हम वोट नहीं देते तो कैसे जीतते
गुना के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर के कुसमोदा बस्ती की महिलाओं ने बिजली पानी सड़क की मांग की और शिकायती आवेदन दिया। लाडली बहनों ने कहा, हम वोट नहीं देते तो कैसे जीतते अब हमारी ही सुनवाई नहीं हो रही। केंद्रीय मंत्री सिंधिया इत्मीनान से महिलाओं से मुलाकात की, आवेदन भी लिया। और जल्द ही उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।