घोड़ाडोंगरी: रानीपुर पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' अभियान चलाया, विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी
रानीपुर पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाने में हम होंगे कामयाब अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी देकर जागरूक किया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर थाने में हम होंगे कामयाब अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूक किया गया।