घोड़ाडोंगरी: पांढरा गांव में गोंडी कोयापुनेम दर्शन का आयोजन, कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक भी शामिल हुईं
पांढरा में गोंडी कोयापुनेम दर्शन का आयोजन किया जा रहा है। वही इस दौरान शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शनिवार शाम 5बजे कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके भी पहुंची। लसरपंच सुरवन सलाम एवं कुँवरलाल सलाम ने बताया कि पांढरा में 7दिवसीय गोंडी कोयापुनेम दर्शन का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें आदिवासी रीति रिवाज के बारे में जानकारी दी जा रही है।