घोड़ाडोंगरी: सलैया में साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, हुआ घायल
सलैया में शुक्रवार रात करीब 8 बजे साईकिल को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साईकिल सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सलैया में साईकिल को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साईकिल सवार व्यक्ति मुन्ना यादव निवासी सलैया घायल हो गया।