घोड़ाडोंगरी: सारनी नगर पालिका परिषद का विशेष सम्मेलन हुआ आयोजित, बाबा मठार देव मेले की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
नगर पालिका परिषद सारनी में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 से 22 जनवरी तक लगाने वाले बाबा मठारदेव मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही मेले में आनंद उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर भी चर्चा की गई। वही पार्षदों ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अपने अपने सुझाव दिए।