घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के एक्सीलेंस स्कूल में पुलिस ने चलाया 'हम होंगे कामयाब' अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
घोड़ाडोंगरी के एक्सीलेंस स्कूल में शनिवार को पुलिस ने हम होंगे कामयाब अभियान चलाया। इस दौरान घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहट एवं रानीपुर थाने की प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने एवं अपराधों की रोकथाम के साथ ही कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया।