घोड़ाडोंगरी: नीमपानी सहित 15 गांवों में हैंडपंप खनन की मांग को लेकर पूर्व MLA ने कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके को दिया ज्ञापन
नीमपानी सहित 15 गांवों में हैंडपंप खनन की मांग को लेकर घोड़ाडोंगरी पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने शनिवार शाम करीब 4 बजे पीएचई मंत्री संपतिया उइके को ज्ञापन सौपा। घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगलसिंह धुर्वे ने बताया कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के नीमपानी सहित 15 गांवों में हैंडपंप खनन की मांग को लेकर पीएचई मंत्री संपतिया उइके को ज्ञापन सौपा है।