गिधौर: तारडीह गांव में मामूली विवाद में दो साढ़ू आपस में भिड़े, दोनों घायल
Gidhaur, Jamui | Jun 1, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में सोमवार को मामूली बात को लेकर दो साढ़ू के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल सुखदेव सिंह ने 6 बजे बताया कि वह बलरामपुर का निवासी है और अपने साढ़ू साजन सिंह के साथ गिद्धौर में रहकर फूल बेचने का काम करता है।