*मुख्यमंत्री सचिवालय रांची*
*विज्ञप्ति संख्या -288/2026*
*25 अगस्त 2026*
*झारखंड मंत्रालय, रांची*
===================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 25 अगस्त 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-*
==================
*★ डॉ० शशि भूषण वर्मा, बर्खास्त भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी (चलन्त), लोहरदगा, मुख्यालय जिला पशुपालन कार्यालय, हजारीबाग को चारा घोटाले से संबंधित काण्ड संख्या आर०सी० 59 (ए)/96-पैट में दोषसिद्धि के फलस्वरूप विभागीय आदेश संख्या-2771, दिनांक-02.11.2004 द्वारा दिनांक-31.03.2004 से सेवा बर्खास्त के निर्णय को WP (S) No.-3683/2017 में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक-21.11.2022 को पारित न्यायादेश के आलोक में संशोधित करने की स्वीकृति दी गई।*
*★ वज्रपात (Lightning) एवं ग्रीष्म लहर (Heat Wave) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चिन्हित प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल किये जाने के फलस्वरूप आपदाओं को झारखण्ड राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा की सूची से विलोपित करने की