सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो को लेकर एक जरूरी अपील
सोशल मीडिया पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का करीब एक साल पुराना कोर्ट से जुड़ा वीडियो निकालकर उसके कुछ अंश काट-छांटकर प्रसारित किए जा रहे हैं। पूरा वीडियो देखने पर स्पष्ट है कि संदर्भ अलग है और उसी दौरान माननीय जज ने डीसी के लिए “You are good DC” जैसे शब्द भी कहे थे।
किसी भी वीडियो को संदर्भ से काटकर किसी व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रांची जैसे बड़े जिले में गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याएं सुनने और उनके बीच पहुंचने वाले अधिकारी को सोशल मीडिया ट्रायल का शिकार बनाना उचित नहीं है।
मेरा विनम्र आग्रह है—किसी भी वीडियो को वायरल करने से पहले पूरा वीडियो देखें, सत्यता जांचें और संदर्भ समझें। जानबूझकर एडिटेड या भ्रामक सामग्री के जरिए किसी की प्रतिष्ठा खराब करने की कोशिश की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
अच्छे का