केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली फिर उजागर, सांप के डंसने के बाद महिला को नहीं मिला इलाज।
केरेडारी: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का एक और मामला रविवार अहले सुबह सामने आया। पचड़ा पंचायत की महिला बुधनी देवी, पति महेश साव, को सांप के डंसने के बाद परिजन इलाज के लिए केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।
बताया गया कि परिजन करीब एक घंटे तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं मिली तो मजबूर होकर अपने स्तर से वाहन की व्यवस्था की और महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग ले गए।
सवाल यह है कि अगर सांप के काटने जैसे आपातकालीन मामले में भी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, तो आखिर ग्रामीण इलाज के लिए कहां जाएं? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने केरेडारी सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली प