*महाकाल सांस्कृतिक प्रस्तुति और कथावाचन ने मोहा मन*
उज्जैन 17 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान एवं धार्मिक परंपराओं पर आधारित मनमोहक महाकाल सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के क्रम में श्री शैलेश लोढ़ा द्वारा कथावाचन के माध्यम से उज्जैन की सांस्कृतिक गाथा, धार्मिक विरासत एवं गौरवशाली परंपराओं का परिचय प्रस्तुत किया गया। कथावाचन के माध्यम से उज्जैन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया।
इसके पश्चात श्री भवानी शास्त्री के नेतृत्व में भक्तिमय भजन प्रस्तुति का आयोजन हुआ। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से रामघाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भजन प्रस्तुति का आनंद लिया।
*श्री महाकालेश्वर मंदिर पर आधारित पुस्तक ‘इतिहास के पृष्ठों से’ का विमोचन*
कार्यक्रम के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पर आधारित पुस्तक ‘इतिहास के पृष्ठों से’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के माध्यम से श्री महाकालेश्वर मंदिर के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई।
*आतिशबाजी, लाइट शो एवं फायर शो ने बढ़ाई कार्यक्रम की भव्यता*
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी, लाइट शो एवं फायर शो का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दीपों की जगमगाहट से उज्जैन में उत्सव, उल्लास एवं भक्ति का वातावरण बना रहा।
*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी का भव्य उत्सव*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने उज्जैन की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं एवं जनभागीदारी को एक मंच पर प्रस्तुत किया। हजारों वॉलिंटियर्स की सामूहिक सहभागिता, सेवा भावना और लाखों दीपों की रोशनी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस का उत्सव मनाया गया। शिप्रा तट एवं महाकाल लोक में एक साथ प्रज्ज्वलित हुए दीपों ने उज्जैन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक भव्यता प्रदानकी।
#ashirwadkadiya
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Narendra Modi .....
Umaria, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026