💥मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, अब बढ़ेगी ठंड!
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में पारा तेजी से लुढ़क रहा है। शाजापुर का गिरवर 7.1°C के साथ सबसे ठंडा रहा, वहीं उमरिया में न्यूनतम तापमान 10.9°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 21 नवंबर को विंध्य के 7 जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में अलर्ट: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर।
राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी।
आपके शहर में कितनी ठंड पड़ रही है? कमेंट में जरूर बताएं।
मौसम की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
#MPWeather #मध्यप्रदेश #रीवा #umaria #mpnews